हाईवे पर सेंथरी पुलिस चौकी के पास ट्रक की चपेट में
एटा। नेशनल हाईवे पर पुलिस चौकी सेंथरी के पास सोमवार देर रात टायर फटने से ट्रक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकरा गया। टक्कर लगने से ट्रैक्टर दो भागों में टूटकर खाई में जा गिरा और उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
थाना मलावन क्षेत्र में सेंथरी पुलिस चौकी के पास ट्रक का टायर फट गया। इसके बाद वह अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गया। मानपुर निवासी ट्रैक्टर चालक उपदेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक के छोटे भाई अभिषेक कुमार ने बताया उपदेश चिकोरी कंपनी में ट्रैक्टर चलाते हैं। सोमवार देर रात काम खत्म कर घर लौट रहे थे। सेंथरी पुलिस चौकी से हाईवे पर चढ़कर गांव के लिए निकले तो सामने से आ रहे ट्रक की टक्कर लग गई। इससे ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए और खाई में पलट गया। घायल चालक उपदेश को स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया।