फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सुबह बादलों से राहत दिन में धूप ने लोगों को किया बेचैन

Wed, 10 Jun 2026 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है इससे कभी धूप तो कभी बादल नजर आते हैं। बुधवार की सुबह बादल छाने के साथ कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। वहीं दोपहर में तेज धूप से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

जिले में बुधवार की सुबह कई क्षेत्रों में अचानक घने बादल छा गए। थोड़ी ही देर में कुछ क्षेत्रों में रिमझिम बारिश भी देखने को मिली। लेकिन 10 बजते ही बादल छंट गए और तेज धूप ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया।
तेज धूप के बीच उमसभरी गर्मी से लोग परेशान देखे गए। हालांकि न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री की गिरावट के साथ 25.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
वहीं दिन में तापमान 40 डिग्री तक पहुंचा तो लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया। जो लोग जरूरी कार्य से घरों से बाहर निकले थे उन्हें भी लू के थपेड़ों से परेशान देखा गया। देर शाम फिर से अचानक बादल छा गए, लेकिन उमसभरी गर्मी से लोग परेशान देखे गए।
विज्ञापन

दूसरी तरफ मौसम विभाग ने 11 और 12 जून को बारिश की चेतावनी दी है। बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों के खेत में वर्तमान में मक्का के साथ ही उड़द और मूंग की फसल तैयार खड़ी हुई है। इन फसलों पर संकट के बादल छा गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें