Etah News: एंबुलेंस में मरीज की मौत, ईएमटी को पीटने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन को शांत कराया।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के एटा में शहर कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर मोहल्ला निवासी दया सिंह (65) की सोमवार की रात करीब 9.30 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। वृद्ध सांस की बीमारी से परेशान था। परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां से आगरा के लिए रेफर किया गया। एंबुलेंस में उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन ने ऑक्सीजन नहीं लगाने का आरोप लगाते हुए ईएमटी को पीट दिया।
ऑक्सीजन नहीं लगाने से हो गई पिता की मौत
वृद्ध की बेटी सीमा देवी का कहना है कि पिता को घबराहट हो रही थी। हम लोग रात 9 बजे मेडिकल कॉलेज में लेकर आए। डॉक्टरों ने बीपी चेक किया जो सामान्य से कम था। इसके बाद ऑक्सीजन लगाई गई। चिकित्सकों ने रेफर करने की बात कही तो 108 पर कॉल करके एंबुलेंस मंगा ली। आरोप है कि रेफर करते समय मरीज को एंबुलेंस तक बिना ऑक्सीजन के ले जाया गया। एंबुलेंस में भी 10 मिनट तक ऑक्सीजन नहीं लगाई गई, लापरवाही के चलते पिता की मौत हो गई।