ग्राम सेवनपुर में किसान यूनियन की हुई पंचायत
- फोटो : अमर उजाला
विकास खंड क्षेत्र के गांव सेवनपुर में गुरुवार को किसान यूनियन भानू की पंचायत आयोजित हुई। इसमें राशन बिक्रेता के खिलाफ किसानों ने आक्रोश जताते हुए राशन वितरण न करने की जांच कराने की मांग की।
जिलाध्यक्ष भगवान सिंह राघव ने कहा कि राशन विक्रेता गांव के गरीबों का वितरण नहीं करता है। राशन विक्रेता के पुत्र कार्ड धारकों एवं सूची में दर्ज पात्र व्यक्तियों के साथ अभद्र व्यवहार के करते हैं। कई बार तो उपभोक्ताओं से मारपीट भी की गई है। राशन विक्रेता के खिलाफ किसान यूनियन संघर्ष करेगी उन्होंने जिलाधिकारी से डीलर की जांच कराने की मांग की है। पंचायत में जिला महामंत्री संजय प्रजापति, सत्यभान सिंह, राकेश चतुर्वेदी, सुरेश सिंह, जसवंत सिंह, नितिन राघव, सोनपाल सिंह, सुखपाल सिंह, यशपाल सिंह, विजेंद्र सिंह सहित अन्य किसान मौजूद रहे।