जलेसर कोतवाली क्षेत्र के निधौली चौराहा के निकट गुरुवार को ट्रक के क्लीनर ने आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया।
निधौली चौराहा के पास एक दुकान से ट्रक में गल्ला भरा जा रहा था। उसी दौरान एक कोल्ड स्टोरेज में रह रही विधवा की आठ वर्षीय पुत्री वहां से निकल रही थी। तभी ट्रक का क्लीनर उसे बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका के चीख-पुकार करने पर लोग एकत्रित हो गए। उन लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। इससे उसकी हालत बिगड़ गई।
सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं पीड़ित बच्ची को तत्काल जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित बालिका की मां ने आरोपी के विरुद्ध कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। क्षेत्राधिकारी पुलिस कल्याण सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।