फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नाबालिग को शादी का झांसा देकर दो साल तक किया दुष्कर्म

Tue, 03 Nov 2026 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के एक मोहल्ले में 16 वर्षीय किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि श्याम बिहार कॉलोनी निवासी अजय ने उनकी बेटी को शादी का झांसा दिया। इसके बाद वह करीब दो साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। प्राथमिकी में लिखा है कि आरोपी ने उसकी बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म किया। विरोध करने पर अजय ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
-वर्जन-
मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कोतवाली नगर पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। इसके अलावा आरोपी की तलाश भी की जा रही है। -कीर्तिका सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें