फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दुष्कर्म पीड़िता ने कानपुर में बच्चे को दिया जन्म

Fri, 24 Nov 2023 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना राजा का रामपुर क्षेत्र में एक किशोरी से दुष्कर्म की वारदात की गई। पीड़िता गर्भवती हुई तो परिजन को जानकारी हुई। तब जुलाई माह में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी, लेकिन उसके न मिलने पर मामला ठंडा पड़ता जा रहा था। इस बीच दुष्कर्म पीड़िता ने कानपुर में बच्चे को जन्म दिया तो पुलिस फिर से सक्रिय हुई। शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बिल्सड़ पट्टी निवासी दुष्कर्म आरोपी सनी बाल्मीकि को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस के अनुसार कस्बा के ही एक मोहल्ले की किशोरी के साथ सनी ने दुष्कर्म किया था। किशोरी को धमकी दी थी, इसकी वजह से परिजन को उसने वारदात नहीं बताई, लेकिन जब पेट में भ्रूण बड़ा हो गया तो परिजन को जानकारी हुई। तब किशोरी से 20 जुलाई को भरोसे में लेकर पूछा। जिस पर उसने पूरी वारदात बता दी। इसके बाद 23 जुलाई को पिता ने दुष्कर्म कर धमकी देने की रिपोर्ट सनी के खिलाफ दर्ज कराई। आरोपी तबसे ही फरार चल रहा था।
थाना प्रभारी रूपेश कुमार वर्मा ने बताया कि किशोरी का गर्भपात कराने की प्रक्रिया पूर्व में चली थी, किसी कारण से नहीं हो सका। अदालत के आदेश पर किशोरी को नारी निकेतन कानपुर भेज दिया गया। यहां पर करीब 15 दिन पहले दुष्कर्म पीड़िता ने बेटी को जन्म दिया है। संस्थान की ओर से पत्र भी आया है, इसके बाद से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई और शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें