फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: किशोरी से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी

Thu, 17 Sep 2026 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जैथरा। क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़िता की मां का आरोप है कि एक युवक अर्जुन ने किशोरी के पड़ोसी के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद विशाल, सूरज और लविस ने किशोरी की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। वहीं करण उर्फ गुरु ने शिकायत करने पर परिजन को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

प्राथमिकी में अर्जुन और विशाल द्वारा किशोरी का पीछा किए जाने का भी उल्लेख किया गया है। सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्यों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें