फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर देवर ने किया विवाहिता से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर देवर पर गर्भवती विवाहिता से दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। साथ ही आरोप है कि ससुरालियों ने उसका जबरन गर्भपात कराकर उसे घर से निकाल दिया। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि पति कबीर अहमद निवासी गांव गदरपुरा थाना बिसौली जिला बदायूं सहित नौ ससुरालीजन दहेज की मांग करते आ रहे हैं। आरोप है कि मायके वाले दहेज की मांग पूरी नहीं कर पाए तो देवर की ओर से गर्भवती होने के बावजूद दुष्कर्म किया गया। बाद में ससुरालीजनों ने जबरन गर्भपात कराकर सोमवार को घर से निकाल दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उधर,, महिला थाना में दी गई तहरीर में विवाहिता संगीता निवासी बढ़वारी कलां जिला कासगंज ने आरोप लगाया है कि पति मनोज निवासी रूप नगर थाना मिरहची सहित तीन ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग करते आ रहे थे। इधर पुत्र को जन्म नहीं देने पर उत्पीड़न किया जाने लगा। इसके बाद 25 अगस्त को पुत्र को जन्म नहीं देने का ताना देते हुए उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें