फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदियों को दी गई कानून की जानकारी

विज्ञापन
कासगंज के जिला कारागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के शिविर में कानूनी जानकारी देती प्राधिकरण - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश ज्योत्सना शर्मा के निर्देशन में विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। इसी के साथ ही साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें कैदियों को विधिक जानकारियां दी गईं।
विज्ञापन

प्राधिकरण की सचिव चेतना सिंह ने कहा कि विधिक सहायता के लिए अधिवक्ता सुलह के माध्यम से वादों का निस्तारण, बंदियों के परिवार को दी जाने वाली सहायता से संबंधित लाभार्थी योजना प्राधिकरण के द्वारा संचालित हैं। उन्होंने इनके बारे में विस्तार से बताया। शिविर में न्यायिक मजिस्ट्रेट अर्पित पवार व द्वितीय सिविल जज जूनियर डिवीजन अनुप्रिया ने भी विधिक जानकारी दीं।
प्रभारी जेल अधीक्षक राजीव कुमार ने कैदियों को सरकार के द्वारा चलाई जा रही सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता सत्येंद्र पाल सिंह बैस ने किया। उन्होंने कैदियों को मध्यस्थता केंद्र के बिंदुओं, मोटर दुर्घटना अधिनियम सहित अन्य विधिक जानकारियां दीं। इस दौरान केशव मिश्रा एडवोकेट, अभिषेक कुमार शर्मा एडवोकेट एवं जेल प्राधिकारी एवं पराविधिक स्वयं सेवकगण सत्यप्रकाश, दिनेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें