उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने रामलीला मंच पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया। कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी रचनाओं से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। श्रोताओं ने काव्य पाठ का भरपूर लुत्फ उठाया। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों एवं अतिथियों का सम्मान किया गया।
मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक राधे मोहन भारद्वाज, विशिष्ट अतिथि सीओ सबीह हैदर, कार्यक्रम अध्यक्ष राधा कृष्ण गोयल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया।
ग्वालियर की कवियत्री रचना गोस्वामी ने मां शारदे की वंदना प्रस्तुत की। मैनपुरी के कवि मनोज चौहान ने अपनी रचना पढ़ते हुए कहा चार तमंचों ने फिर आकर तोपों को ललकारा है। कवि सरुश नीरव ने पुलिस पद व्यंग के माध्यम से अपनी रचना पढ़ी मैं अभावों में जी लूंगी, कुछ गम नहीं पर डंडे से धन मत कमइयो पिया।
खुर्जा की कवियत्री पूनम अदा ने ओज, ग्वालियर की कवियत्री रचना गोस्वामी ने श्रंगार रस की रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं का मंत्रमुग्ध कर दिया। हास्य कवि सबरस मुरसानी, देवेंद्र दीक्षित शूल ने हास्स रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। कवि धर्मेद्र धरम, अजय अटल ने भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत की।
व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सतीश गुप्ता, नगर अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों, सहयोगियों को प्रतीक चिन्ह देकर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
सभी कवियों को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पदम सिंह ने सम्मानित किया। इस दौरान राकेश शर्मा, अश्वनी चतुर्वेदी, सतपाल सिंह, अमित पल्तानी, ललित बिड़ला, हिमांशु माहेश्वरी, दीपक चेयरमैन, संभव जैन, लईक अहमद, जहीर अहमद, शांतनु चौधरी, हिमांशु विड़ला, बब्लू चौधरी, मधु सक्सेना, अनिल वार्ष्णेय, सुनीता गुप्ता, बॉबी गुप्ता, राजवीर माहेश्वरी, रामनरेश वार्ष्णेय, असरार सैफी, पदम बौहरे आदि मौजूद रहे।