फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा रेल पुल ने अटकाया आमान परिवर्तन का काम

Fri, 03 Apr 2015 10:57 PM IST
बयूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली-कासगंज के बीच आमान परिवर्तन योजना अटकी पड़ी है। कई माह से लोग कासगंज-बरेली के बीच बड़ी रेल लाइन की ट्रेनों के संचालन का इंतजार कर रहे हैं। अब रामगंगा रेल पुल पर ट्रैक के कनेक्शन की  समस्या बताई जा रही है।
विज्ञापन

करीब 18 साल पूर्व रेल बजट में कासगंज-बरेली की आमान परिवर्तन की घोषणा की गई थी लेकिन धन के अभाव में इस योजना पर बेहद सुस्त रफ्तार से कार्य चला। पहले कासगंज-कानपुर ट्रैक को चालू किया गया। इसके बाद कासगंज बरेली के बीच कार्य ने गति पकड़ी। पिछले साल छोटी रेल लाइन का संचालन कासगंज बरेली के बीच मेगा ब्लाक से लेकर बड़ी रेल लाइन का कार्य तेजी से किया गया। कार्य पूरा हुए तीन माह का समय हो गया है। रेल इंजन और मालगाड़ी का ट्रायल रामगंगा तक सफलता पूर्वक किया जा चुका है लेकिन रामगंगा पर कासगंज बरेली ट्रैक का कनेक्शन न मिलने के कारण अवरोध बना हुआ है। रामगंगा रेलवे पुल पर उत्तर रेलवे का ट्रैक है। पूर्वोत्तर रेलवे, उत्तर रेलवे से लगातार कनेक्शन करने के लिए दबाव बना रहा है। कासगंज बरेली के बीच ट्रेनों का संचालन शुरू न होने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर रेलवे अधिकारियों और रेल मंत्रालय का भी ध्यान नहीं है। पिछले दिनों पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने मार्च माह में ट्रेन शुरू होने का दावा किया लेकिन पूरा नहीं हो सका।

रामगंगा पुल पर ट्रैक का कनेक्शन होना है। यह कनेक्शन उत्तर रेलवे को करना है जो मामला प्रक्रिया में है। कनेक्शन होने के बाद संरक्षा आयुक्त का निरीक्षण होगा। इसके बाद ट्रेन का संचालन शुरू हो पाएगा। संचालन जल्द ही करने की उम्मीद है।
विज्ञापन

 इज्जत नगर रेल मंडल के प्रबंधक, चंद्रमोहन जिदंल


रेलवे स्टेशन पर लग चुकी किराया सूची
कासगंज बरेली के बीच ट्रेनों का संचालन भले ही अभी शुरू नहीं हुआ हो लेकिन रेलवे ने कासगंज बरेली स्टेशन के बीच के किराया सूची की तालिका लगा दी है। जिससे यात्रियों को कार्य चलने के संबंध में तसल्ली मिलती रहे।

7-8 हजार यात्री हो रहे प्रभावित
कासगंज बरेली के बीच मेगा ब्लाक से पहले सात से आठ हजार यात्रियों का प्रतिदिन आवागमन होता था। इतने यात्री प्रतिदिन रेल से यात्रा करने से वंचित हो रहे हैं। जिन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें