बैंकों में हुए दो दिन के अवकाश के कारण एटीएम खाली हो गए। शुक्रवार को शहर
के अधिकांश एटीएम के शटर गिरे मिले। आगरा रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक के
एटीएम पर ग्राहकों की लाइन लग गई। इसके चलते दोपहर बाद वो भी खाली हो गया
था।
बैंकों में गुरुवार को महावीर जयंती और शुक्रवार को गुड फ्राइडे का अवकाश
था। इसके चलते एटीएम में गुरुवार शाम को पैसा खत्म हो गया। शुक्रवार को
मशीनों के शटर डाल दिए। ऐसे में लोगों को पैसा निकालने के लिए इधर से उधर
भागना पड़ा। बाइक का पेट्रोल तक खत्म हो गया। कचहरी रोड पर लगे आधा दर्जन
से ज्यादा एटीएम के शुक्रवार को शटर गिरे थे। वहीं, आगरा रोड पर लगा
एचडीएफसी का एटीएम भी पैसे के अभाव में बंद रहा। ऐसे में लोगों को परेशानी
हुई।