फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: रामेश्वर सिंह अध्यक्ष, द्विजेंद्र सिंह महासचिव निर्वाचित

Fri, 09 Jan 2026 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जलेसर में नवनिर्वाचित बार पदा​धिकारियों का स्वागत करते अ​धिवक्ता। संवाद
विज्ञापन
जलेसर। तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी की गई। इसमें रामेश्वर सिंह यादव अध्यक्ष एवं द्विजेंद्र सिंह यादव महासचिव पद पर निर्वाचित घोषित किए गए हैं। बाकी पदों पर एकल नामांकन होने पर पदाधिकारियों को पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन


बार के प्रतिष्ठापूर्ण अध्यक्ष एवं सचिव पद के लिए चुनाव कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को मतदान किया गया। मतदान के बाद मतगणना कर चुनाव परिणाम की घोषणा की गई। पंजीकृत 128 में 125 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। दोनों पदों पर दो-दो प्रत्याशी होने पर आमने-सामने का मुकाबला रहा। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव ने 72 वोट पाकर अपने प्रतिद्वंदी सुभाष बाबू राजपूत को 19 मतों से पराजित किया, उनको कुल 53 वोट मिले।
सचिव पद पर विजयी प्रत्याशी द्विजेंद्र सिंह यादव को 75 वोट मिले हैं। उनके प्रतिद्वंदी राजीव सिंघल 50 वोट पाकर 25 वोटों के अंतर से चुनाव हार गए। बार एसोसिएशन की निर्वाचन समिति के निर्वाचन अधिकारी रामगोपाल सिंह यादव, विष्णु गोपाल दीक्षित, रमेश पाल सिंह, केपी सिंह यादव ने चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा करते हुए विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी।
विज्ञापन

चुनाव परिणाम घोषित होते ही अध्यक्ष और सचिव पद पर विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने बैंड-बाजों की धुन पर फूलमालाएं पहनाकर स्वागत करते हुए तहसील परिसर में जुलूस निकाला। स्वागत करने वालों में प्रमोद पचौरी, हरीशंकर शर्मा, सुनील यादव, प्रमोद राठी, युवराज सिंह, दयाराम सिंह, विनोद उपाध्याय, रामप्रकाश सिंह, जेपी सिंह, सुदीप पाठक सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल रहे।

1133 मतदाताओं की अंतिम सूची जारी
एटा। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन एटा की चुनाव प्रक्रिया भी चल रही है। इसके तहत सोमवार को 1133 सदस्यों की अंतिम मतदाता सूची जारी की गई। इससे पहले 7 जनवरी को 1083 सदस्यों की अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित गई। इस पर दावे-आपत्तियां 8 जनवरी को लिए गए। बार एसोसिएशन के महासचिव रोहित पुंढीर ने बताया कि दावे-आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद छूटे हुए अधिवक्ताओं के नाम जोड़कर अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें