फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पुलिस बल की मौजूदगी में हुई रामकथा

Mon, 26 May 2025 10:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
गांव जैनपुरा में रामकथा आयोजन करा रहे लोगों से वार्ता करतीं एसडीएम व सीओ। - फोटो : गांव जैनपुरा में रामकथा आयोजन करा रहे लोगों से वार्ता करतीं एसडीएम व सीओ।
विज्ञापन
जलेसर। थाना क्षेत्र के गांव जैनपुरा में पुलिस बल की सुरक्षा में सोमवार को रामकथा का आयोजन शुरू हुआ। दलित समाज के लोगों ने रविवार को कलश यात्रा रोकी थी। तनाव और हंगामे की आशंका पर पंडाल में पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन


जैनुपरा गांव में सभी लोग मिलकर रामकथा का आयोजन करा रहे हैं। रविवार को कलश यात्रा को दलित समाज के रोके जाने पर तनाव पैदा हो गया था। जिसको एसडीएम भावना विमल और कोतवाली प्रभारी डॉ. सुधीर राघव ने पहुंचकर लोगों को समझाया। इसके बाद कलश यात्रा निकल सकी। कलश यात्रा के बाद सोमवार से रामकथा का आयोजन शुरू हुआ।

रामकथा में कोई हंगामा न हो इसके लिए पुलिस फाेर्स तैनात किया गया है। एसडीएम और सीओ ने भी पहुंचकर हालात देखे और लोगों से वार्ता की। कोतवाली प्रभारी डॉ. सुधीर राघव ने बताया कि रामकथा में किसी प्रकार का बवाल होने पर दोनों पक्षों को चेतावनी दी गई है। अब गांव में पूरी तरह शांति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें