फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामजीलाल सुमन ने जनता की समस्याएं

Fri, 29 Jul 2016 09:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
रामजीलाल सुमन ने जनता की समस्याएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजी लाल सुमन ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार को निधौलीकलां ब्लॉक के ग्राम बीज, शहवाजपुर, गहराना, भूरगडडा, हिम्मतपुर, मौहबतपुर, रसीदपुर,  बादामपुर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। विद्युतीकरण और संपर्क मार्गों की खस्ता हालात पर डीएम से समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

चौपाल में सुमन ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार ने चारो ओर विकास कराया है। किसानों, व्यापारियों, गरीबों के उत्थान के लिए विशेष कार्य किए गए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वर्ष 2017 के विधानसभा के चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया है। ब्लॉक प्रमुख  लालकांत यादव, प्रभारी राकेश यादव, अध्यक्ष प्रदीप यादव, पुजारी यादव, गौरव ठाकुर, प्रधान सद्दन खा, रनवीर, सुनील  सिंह, देवेंद्र सिंह, पप्पू नावली, नितिन लाला, अनिल जाटव समेत अनेक सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें