फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आकर्षक झांकियां के साथ निकाली गई रामबरात

Sun, 28 Sep 2025 07:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
ट्रक से टक्कर के बाद बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई रुहेलखंड डिपो बरेली की बस। संवाद
विज्ञापन
राजा का रामपुर। कस्बे में शनिवार शाम को आकर्षक झांकियों के साथ रामबरात निकाली गई। इसका शुभारंभ सोनेलाल की धर्मशाला से किया गया। मुख्य बाजार, मडिया चौराहा होती हुई बड़ी देवी मंदिर पर पहुंची। वहां से वापस रामलीला ग्राउंड आकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवन श्रीराम के स्वरूप का स्वागत किया। बैंड-बाजे की धुनों पर श्रद्धालु नृत्य करते हुए चल रहे थे। बरात में आकर्षक झांकियां लोगों का मन मोह रही थीं। रामबरात के बाद रामलीला मंचन में राम-जानकी का विवाह, कलेवा आदि लीलाओं का मंचन किया गया। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से थाना प्रभारी मुकेश कुमार तोमर सहित पूरे सर्किल का फोर्स मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें