फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी बांधने जा रही महिला की हादसे में मौत

Sat, 29 Aug 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 शनिवार सुबह एटा क्लब के सामने बाइक सवार दंपति को पीछे से आ रहे कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला गायत्री (33) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया। मृतका अपने भाई को राखी बांधने जा रही थी। अन्य सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मारहरा के गांव हयातपुर माफी निवासी गायत्री अपने पति शैलेंद्र के साथ शनिवार को भाई शैलेंद्र को राखी बांधने के लिए बाइक से अवागढ़ के गांव नगला भिखारी जा रही थी। सुबह करीब साढ़े 11 बजे कोतवाली नगर स्थित एटा क्लब के पास पहुंचते ही पीछे से तेज गति से आ रहे कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गायत्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया। एकत्रित लोग शैलेंद्र को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। शैलेंद्र की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने आगरा रेफर कर दिया।
शनिवार दोपहर करीब 12 बजे बागवाला के गांव करतला के पास दो बाइक आपस में भिड़ गईं। बाइक सवार नूरवानो, शेखर निवासी कैलाशगंज कोतवाली नगर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे जैथरा के पास बाइक सवार अनीश निवासी मैठपुरा जैथरा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें