फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत के लिए न्यायिक अफसरों ने झोंकी ताकत

विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत की जागरूक रैली निकालते लोगों को पैम्फलेट बांटते न्यायिक अधिकारी। - संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 14 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जन जागरूकता रैली निकाली गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव साधना कुमारी गुप्ता ने जिला न्यायालय परिसर स्थित मीडिएशन सेंटर पर हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

जिला न्यायाधीश व प्राधिकरण अध्यक्ष रेणु अग्रवाल ने वादकारियों से आह्वान किया कि वह अपने वादों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित कराएं। नोडल आफीसर मनीष कुमार व सचिव साधना कुमारी गुप्ता ने कहा कि अपने-अपने मामलों को सुलह-समझौते के आधार पर निपटवाएं। रैली जनपद न्यायालय से शुरू हुई और गांधी मार्केट, जीटी रोड, जिला चिकित्सालय, मुख्य डाकघर होते हुए जिला न्यायालय स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में संपन्न हुई। नीलिमा चौहान, रामकुमार, अवधेश कुमार गुप्ता, कन्हीलाल शर्मा, योगेश कुमार सक्सेना, डौली राघव, महेंद्र वर्मन, पूर्णिमा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें