फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षा जल का उपयोग और संचय आवश्यक: डीएम

Mon, 18 Jan 2016 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास भवन परिसर में सोमवार को समेकित जल संचय प्रबंधन कार्यक्रम के तहत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में प्रादेशिक मूलक क्रियाकलाप, क्षमता निर्माण, वाटर शेड, विकास कार्य, लघु उद्यम विकास आदि के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

 मुख्य अतिथि अलीगंज विधायक रामेश्वर सिंह यादव और विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी अजय यादव ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। डीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य किसानों की स्थिति में सुधार लाना है। किसान को जागरूक एवं स्वावलंबी बनाना है। जीवन का मूल आधार पानी है, वर्षा जल का उपयोग और संचय जरूरी है। पानी बर्बाद न हो इसके लिए वाटर शेड, माइक्रो वाटर शेड बनने से बेहतर परिणाम मिलेंगे। डीएम ने कहा कि किसान कृषि तकनीक से अपडेट रहेें और खेताें में पर्याप्त मात्रा में पानी लगाएं। उन्होंने कहा कि केंचुए का पालन कर खाद, वर्मी कंपोस्ट खाद का अधिक से अधिक उपयोग करें। किसान आनलाइन पंजीकरण कराए, ताकि शासन की योजनाओं का सीधे लाभ मिले। सब्सिडी अब खातों में ही जाएगी। किसान कामधेनु, मिनी कामधेनु, माइक्रो कामधेनु, कुक्कुट विकास नीति के तहत मुर्गी पालन जैसी योजनाओं से अपडेट रहकर योजनाओं का लाभ अवश्य उठाएं। जल संचय की विधियों की जानकारी जुटाकर मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बढ़ाने का बेहतर प्रयास करें। विधायक रामेश्वर सिंह यादव ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के लिए कई लाभकारी योजनाएं संचालित कर रही है। किसान उनकी जानकारी जुटाकर लाभ उठाएं। पीडी केके वैश्य, डीडी राधेश्याम, भूमि संरक्षण अधिकारी ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम से गायक बसंत पतझड़ ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के सम्मान में स्वागत गान गाया। अलीगंज ब्लाक के गांव गढ़िया बड़ापुरा निवासी राजेश कुमार को अच्छी फसल उपजाने के लिए सम्मानित किया गया। सीवीओ राजेश कुमार, कृषि अधिकारी, अन्य विभागीय अधिकारी, भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें