फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सुबह बारिश ने बढ़ाई चिंता, दिन में धूप निकलने से ली राहत की सांस

Thu, 20 Feb 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जैथरा क्षेत्र में खड़ी गेहूं की फसल। - फोटो : जैथरा क्षेत्र में खड़ी गेहूं की फसल।
विज्ञापन
एटा। मौसम का मिजाज बृहस्पतिवार को बार-बार बदला। सुबह के समय बारिश हुई तो आमजन से लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई। दोपहर में बादल साफ होने के बाद निकली धूप ने सबकी चिंता दूर कर राहत दी। इस बीच गली-बाजारों में हुए कीचड़ से लोग परेशान जरूर रहे।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान बढ़ रहा था। तीन दिनों से आसमान में बादल तो छा रहे थे, लेकिन मौसम में गर्माहट लगातार बढ़ रही थी। बृहस्पतिवार को तड़के से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। शहर में सुबह 7:30 बजे के बाद रिमझिम ने तेजी पकड़ना शुरू की। इसके बाद बरसात के साथ ही चली ठंडी हवा ने अचानक ठंड की वापसी का अहसास कराया।
सुबह के समय बच्चों को स्कूल जाना था। कहीं छाता लगाकर तो कहीं भीगते हुए बच्चे स्कूल पहुंचे। शहर में जगह-जगह बरसात की वजह से सड़कों, गलियों में कीचड़ हो गया। इससे पैदल राहगीरों को आवागमन में समस्या हुई।
विज्ञापन

उधर, बारिश तेज होने और हवा चलते ही किसान चिंतित हो उठे। उनका कहना था कि हल्की बारिश तो ठीक है, लेकिन तेज होती है और हवा चलती है तो फसलों को नुकसान होगा। हालांकि कुछ ही देर बाद बारिश बंद हो गई और दोपहर होने से पहले धूप भी निकल आई। इससे किसानों की चिंता दूर हुई।

राहगीर हुए परेशान
मारहरा। बारिश होने से जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं दूसरी ओर आमजन की दिक्कतें भी बढ़ गईं। नगर में जगह-जगह टंकी की पाइपलाइन मरम्मत के लिए सड़कें खोदी गई हैं। यहां बरसात की वजह से कीचड़ हो गया और आवागमन बाधित हो गया। दोपहर होते-होते मौसम साफ हो गया और तेज धूप खिली तो लोगों को राहत मिली। संवाद



किसानों को फायदा
जैथरा। कस्बा व ग्रामीण अंचलों में बूंदाबांदी से किसानों ने गेहूं की फसल को फायदा बताया है। गुलाब सिंह राठौर, रूपेश कुमार ने बताया कि इससे गेहूं की फसल में तरबानी बढ़ेगी। साथ ही तापमान कम होने से फसल को काफी लाभ होगा। पिछले दिनों तापमान अधिक बढ़ने से फसल में नुकसान की आशंका बन गई थी। साथ ही नमी बनाए रखने के लिए सिंचाई करनी पड़ रही थी। बरसात और तापमान कम होने से किसानों की दोनों समस्या दूर हो गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें