फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

विज्ञापन
ठंडी सड़क पर बारिस के जल भराव से गुजरते राहगीर- संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। बे-मौसम बारिश से सर्दी ने जहां एक बार फिर दस्तक दी है। वहीं, शहर की सड़कें जलभराव से बदहाल रहीं। देहात में फसलें बरबाद हो गईं हैं। बृहस्पतिवार की रात दो बजे से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को शाम तक होती रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को कीचड़ और जलभराव से लोगों का जीना मुहाल हो गया। शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। वाल्मीकि बस्ती, जाटव बस्ती, गांधी मार्केट, ठंडी सड़क, अलीगंज रोड, कैलाश गंज रोड, पीपल अड्डा, शांति नगर, रेलवे रोड, पटियाली गेट, किदवई नगर, फूल बाग, गली धोबियान, मारहरा दरवाजा, सुुभाष बाजार आदि इलाकों में जलभराव सहित गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जबकि बारिश होने से किसान तो फसलों को देख माथे पर हाथ रखे बैठे रहे। प्रशासन से भी उसे राहत की उम्मीद नहीं है, कारण फसल बीमा का नियम बदल गया है, अब बीमा की धनराशि क्रॉप कटिंग के बाद ही मिलेगी। जिले में एक सप्ताह से हर एक-दो दिन छोड़कर बारिश हो रही है, पिछले बुधवार से शुरू हुई बारिश कभी रुक-रुक कर तो कभी मूसलाधार पड़ी। शुक्रवार को तो हालात सबसे ज्यादा खराब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें