फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बारिश से फिर जगह-जगह उखड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग-34 की सड़क, राहगीर परेशान

विज्ञापन
एनएच-34 पर केंद्रीय विद्यालय के सामने खराब हुई सड़क। संवाद
विज्ञापन
एटा। बारिश शुरू होते ही राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-34 पर जगह-जगह सड़क की ऊपरी परत उखड़ने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर मरम्मत के दौरान गुणवत्तापूर्ण सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया गया जिसकी वजह है कि बारिश होते ही सड़क दोबारा खराब हो गई। इससे निर्माण और मरम्मत की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से कानपुर की ओर राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर कई स्थानों पर सड़क की हालत खराब हो गई है। कहीं सड़क की परत उखड़ गई है तो कहीं गड्ढे बन गए हैं। बारिश का पानी इन गड्ढों में भरने से वाहन चालकों को इसकी स्थिति का अंदाजा नहीं लग पाता। दोपहिया वाहन चालकों को खराब सड़क की वजह से काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों व स्थानीय लोगों ने सड़क की स्थायी मरम्मत कराने के साथ ही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।

दृश्य एक : केंद्रीय विद्यालय के सामने उखड़ी सड़क

राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर केंद्रीय विद्यालय के सामने कुछ दिन पहले ही सड़क की मरम्मत कराई गई थी। गांव छछैना निवासी शिवरतन ने बताया कि मरम्मत के करीब एक सप्ताह बाद ही सड़क की ऊपरी परत उखड़ने लगी। बारिश के बाद स्थिति और खराब हो गई। सड़क पर गिट्टियां बिखरी पड़ी हैं और कई स्थानों पर परत अलग हो चुकी है। इससे साफ है कि मरम्मत के दौरान सड़क की गुणवत्ता पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

दृश्य दो : यूपीएसआईडीसी के सामने भी हुई जर्जर

यूपीएसआईडीसी के सामने भी सड़क की स्थिति खराब हो गई है। यहां कई जगह सड़क की परत उखड़ने से गिट्टियां बाहर निकल आई हैं। गांव सेंथरी निवासी दिलीप कुमार ने बताया कि बारिश के बाद सड़क की खामियां सामने आ गई हैं। यदि सड़क की मरम्मत में मानकों के अनुरूप सामग्री का इस्तेमाल किया जाता तो इतनी जल्दी सड़क नहीं उखड़ती। कहा कि जांच कराकर जिम्मेदारी तय करते हुए मानक के अनुरूप मरम्मत कराई जाए।



-

वर्जन-
इस प्रकार की लापरवाही अगर सामने आ रही है तो दिखवाया जाएगा। फिलहाल कांवड़ यात्रा की वजह से सड़क के गड्ढे तत्काल भरे जा रहे हैं ताकि यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की समस्या न हो। -इंद्रेश कुमार, परियोजना निदेशक अलीगढ़ एनएच-34
विज्ञापन

एनएच-34 पर केंद्रीय विद्यालय के सामने खराब हुई सड़क। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें