फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आज कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा

Sat, 08 Aug 2026 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अवागढ़। श्रावण मास में गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़ियों पर रविवार को एटा में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी। श्रवण गंगा सेवा समिति के सचिव सूर्यप्रताप सिंह ‘सूरज’ ने इसके लिए दिल्ली से हेलीकॉप्टर बुक कराया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली से उड़ान भरकर हेलीकॉप्टर हाथरस पहुंचेगा। वहां की पुलिस लाइंस से दोपहर एक बजे उड़ान भरकर सिकंदराराऊ, कासगंज रोड होते हुुए एटा में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेगा। एटा-टूंडला मार्ग पर अवागढ़ क्षेत्र के गांव लालपुर स्थित सूर्यप्रताप सिंह के गांव बने हेलीपैड पर उतरेगा। यहां से पुन: उड़ान भरकर हेलीकॉप्टर से टूंडला और आगरा में मनकामेश्वर मंदिर पर पुष्पवर्षा की जाएगी। श्रवण गंगा सेवा समिति की ओर से लालपुर में कांवड़ यात्रा को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। कांवड़ यात्रियों के स्वागत और सम्मान के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की गई हैं। हेलीकॉप्टर से होने वाली पुष्प वर्षा क्षेत्रीय लोगों में उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें