फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में चली धूलभरी आंधी, जलेसर में बारिश के साथ पड़ृ ओले

विज्ञापन
जलेसर के नागबाई में बारिश के बाद हाथ पर ओले ले कर दिखाता किसान - फोटो : ETAH
विज्ञापन
जिले में मंगलवार की शाम को अचानक से मौसम ने करवट ले ली। शहर में धूलभरी आंधी चलने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आंखों में धूल गिरने की वजह से लोग परेशान रहे। वहीं जलेसर में करीब आधा घंटे तक हुई बारिश में ओले पड़े जिससे किसान परेशान हो गए।
विज्ञापन

शहर में मंगलवार की शाम तेज धूल भरी आंधी चलने से लोग परेशान हो गए। धूल भरी आंधी चलने की वजह से बारिश होने के आसार नजर आए। गांधी मार्केट में लगे मंगल बाजार में व्यापारियों ने अपना सामान एकत्र करते नजर आए। वहीं जलेसर में अचानक वर्षा के साथ ओले गिरने से किसानों की परेशानी बढ़ गई। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जमीन पर बुरी तरह से गिर गई है, इससे किसानों को काफी नुकसान भी होगा। जलेसर क्षेत्र में करीब 15 मिनट आंधी बारिश चलती रही, ऊंचागांव निवासी विक्की ठाकुर का कहना है कि 60 बीघा गेहूं एवं 15 बीघा सरसों के खेत में भारी नुकसान की आशंका है। आधे घंटे बाद रुकी बारिश से किसानों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें