फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तेज हवा के साथ हुई बारिश ने धान की फसल में किया नुकसान

Tue, 17 Oct 2023 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में सोमवार की रात में तेज हवा के साथ बरसात हुई। इस बरसात से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं तेज हवा चलने से खेतों में पकी खड़ी धान तथा बाजरे की फसल को काफी नुकसान हुआ है। साथ ही जो धान की फसल कट रही है उसमें भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर से ही जिले में ठंडी हवाएं चलना प्रारंभ हो गईं। इसके कारण गर्मी से व्याकुल लोगों ने चैन की सांस ली। कुछ समय बाद ही ये हवा तेज आंधी में बदल गई, जिसकी वजह से मौसम में परिवर्तन आ गया। ठंडी हवा के साथ ही बौछारें पड़ने लगीं। जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई दे रहीं थीं।
वहीं शाम को हल्की फुल्की बरसात के बाद किसानों ने राहत की सांस ली। मगर रात में फिर तेज हवा के साथ बरसात प्रारंभ हो गई। जिसकी वजह से धान की पकी खड़ी फसल खेतों में गिर गई। फसल गिरने से उत्पादन पर भी प्रभाव पड़ेगा। वहीं इसके अलावा जो बाजरे की फसल पकी खड़ी है उसको भी नुकसान होने की संभावना है। इसके साथ ही जो धान या बाजरे की फसल खेतों में कटी पड़ी है उसमें भी काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


सर्द हवा के कारण गांव में निकलने लगे कंबल
सोमवार को दिन में चली ठंडी हवा तथा शाम को हुई बूंदाबांदी के बाद गांव में लोगों ने कंबल निकाल लिए। गांव आसपुर निवासी श्याम ने बताया कि ठंडी हवा बच्चों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसलिए उनके गर्म कपड़े तथा रात में बरसात होने से बढ़ी ठंड के कारण कंबल भी निकाल लिया है।
-
बरसात के साथ चली तेज हवा की वजह से धान की फसल पूरी तरह खेतों में बिछ गई है। जिसकी वजह से धान की फसल बर्बाद हो गई है। -महीपाल सिंह, अंगदपुर

तेज हवा के साथ हुई बरसात ने काफी नुकसान किया है। धान और बाजरा की खड़ी हुई फसल में काफी नुकसान हुआ है। इससे चिंता बढ़ गई है। -राजपाल, सकीट

बरसात की वजह से पहले ही मूंगफली की फसल में काफी घाटा लग चुका है। वहीं अगर धान की फसल में नुकसान हुआ तो कहीं के नहीं रहेंगे। -प्रवीन कुमार, सेंथरी

जिस तरीके से तेज हवा के साथ बरसात हुई, उससे फसल खेतों में गिर गई। अब अगर आगे बरसात होती है तो फसल में काफी नुकसान होगा। -कृपाशंकर, छछैना
फिलहाल इतनी ज्यादा बरसात नही हुई है कि फसलों में कोई खास नुकसान हुआ है। आगे ज्यादा बरसात होने पर फसल खराब होने की संभावना है। -डॉ. मनवीर सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें