दशकों पुरानी एटा-कासगंज रेल विस्तार की मांग पूरी होने पर जिले में खुशी की लहर है। भाजपाइयों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। रेल विस्तार के लिए आंदोलन कर रहे युवाओं ने रैली निकालकर खुशी का इजहार किया।
शनिवार सुबह तक रेलवे बजट को निराशा जनक बताने वाले जिलेवासी रेल विस्तार की खबर सुनकर झूम उठे। रविवार सुबह से ही जशभन का दौर भी शुरू हो गया। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ दिनेश वशिष्ठ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। मेधाव्रत शास्त्री के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने विजय जुलूस निकालकर रेल विस्तार का स्वागत किया। रेलवे स्टेशन से शुरू हुआ जुलूस जीटी रोड, रोडवेज व घंटाघर पहुंचा। इसके लिए लोगों ने पीएम एवं रेलमंत्री का आभार जताया। डॉ राम विलास शर्मा, राजेश यादव, संदीप यादव, अवधेश यादव, गणेश, सत्यदेव, अतुल, संजय, अनुज गुप्ता देवेश, अशेष, सचिन, अजीत, आलोक, घनश्याम मौजूद रहे।
पूर्व आंदोलनकारियों में भी खुशी की लहर
एक दशक पूर्व रेल विस्तार की मांग को लेकर चले अभियान में तत्कालीन सदर विधायक शिशुपाल सिंह यादव ने सर्वदलीय बैठक बुलाकर आंदोलन के लिए सहयोग मांगा था। साथ ही तत्कालीन रेलमंत्री लालू यादव को ज्ञापन सौंपा था। शहर के चिकित्सकों डॉ राजीव कुलश्रेष्ठ, डॉ वीरेंद्र पांडेय, डॉ मुकेश जैन, डॉ निर्मल जैन, डॉ राजेश सक्सेना, डॉ एके सक्सेना आदि ने भी पीएम को ज्ञापन भेजकर रेल विस्तार की मांग की थी।