रामलीला के लिए रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों एवं सहयोगी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित करके उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान रामलीला एवं जनकपुरी के भव्य आयोजन की सराहना की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरचरनलाल गर्ग एवं कार्यक्रम अध्यक्ष योगेशचंद्र गौड़ ने दीप प्रज्ववलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि रामलीला का आयोजन बड़े ही भव्य तरीके से कराया गया, इसके लिए रामलीला कमेटी के ऊर्जावान पदाधिकारी एवं सहयोगियों को इसका श्रेय जाता है। अध्यक्ष योगेशचंद्र ने भी रामलीला के आयोजन की सराहना करते हुए कमेटी को बधाई दी। कार्यक्रम के आयोजक महेंद्र सिंह राना ने कहा कि काफी समय के बाद रामलीला का आयोजन शहर में जिस लगन के साथ कमेटी ने कराया है, इसके लिए पूरी कमेटी साधवाद की पात्र है। उन्होंने प्रशासनिक एवं पुलिस व्यवस्थाओं के लिए भी अधिकारियों एवं कर्मियों को सराहा।
कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अमित बाबा, महामंत्री गोपाल मराठा, कोषाध्यक्ष रॉबिन साहू, इंसपेक्टर पद्म सिंह, उपनिरीक्षक देशराज सिंह, एसडीओ हरीश कुमार सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि राकेश बिड़ला, रामरक्षपाल, विनोद कुमार, राजवीर साहू थे। कार्यक्रम का संचालन अजय तिवारी ने किया। कार्यक्रम के बड़ी संख्या में लोग एवं कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।