नवरात्र के बाद दिल्ली में बर्ड फ्लू की दस्तक का असर स्थानीय बाजाराें में दिखाई दे रहा है। पिछले तीन दिन में जिले के मुर्गा बाजार में 20 प्रतिशत तक गिरावट आई है। पोल्ट्री फार्म मालिकों ने नए चूजे के ऑर्डर देने बंद कर दिए हैं। डीएम ने शनिवार शाम स्वास्थ्य, पशु पालन, सामाजिक वानिकी, सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने तालाब या नहर के किनारे मृत पक्षी मिलने पर सूचना देने और सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। ताकि मृत पक्षियों की जांच समय रहते कराई जा सके।
जिले में छोटे और बड़े मिलाकर 50 से अधिक पॉल्ट्री फार्म हैं। दिल्ली में बर्ड फ्लू की दस्तक होते ही स्थानीय पॉल्ट्री फार्म मालिकों ने चूजे के ऑर्डर बंद करने के साथ पहले से दिए ऑडर कैंसल कर दिए हैं। मटन बेचने वाले होटलों पर मटन के शौकीन ग्राहकों की संख्या में जहां कमी आने से स्थानीय पोल्ट्री फार्म कारोबार में बीस प्रतिशत तक गिरावट दर्ज हुई है। हालांकि बाजार में मुर्गे की कीमत में कोई अंतर नहीं पड़ा है। इसके चलते पोल्ट्री फार्म मालिकों ने सतर्कता बरतना शुरू कर दिया है। सीवीओ डाक्टर राजेश कुमार कहते हैं अप्रैल से लेकर अभीतक 70 सैंपल की जांच कराई गई है। सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। विभाग अक्तूबर में भेजे गए दस सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।
------------------
डीएम ने अफसरों को जारी किया अलर्ट
जिला अधिकारी शंभूनाथ ने शनिवार शाम सीएमओ डाक्टर आरसी पांडेय, सीवीओ डा. राजेश कुमार, डीएफओ संजय मिश्रा और सिचाई विभाग के एक्सईएन रामकिशन के साथ आपात बैठक कर बर्ड फलू को लेकर अलर्ट जारी किया है। डीएम ने अफसरों से पोल्ट्री फार्म पर नजर रखने के साथ तालाब या नहर के किनारे मृत पक्षी मिलने की सूचना देने को कहा है। ताकि मृत पक्षी का पीएम कराने के बाद उसकी लेबोरेटरी से जांच कराई जा सके।
-------------------
बर्ड फ्लू के लक्षण
नाक से खून बहना भी बर्ड फ्लू दस्तक हो सकता है।
मुर्गियों की कलगी और पैर नीला पड़ने लगना।
बुखार, कफ, नाक बहना, मांसपेशियो में दर्द।
बड़ी संख्या में मुर्गियों और पक्षियों का मरना।
बर्ड फ्लू आंख, नाक और मुंह से फैलता है।
हरे रंग के दस्त होना बर्ड फ्लू हो सकता है।
सर्दी और जुकाम जैसे लक्षण दिखाई देगा।
आंखाें से पानी आने लगना।
-------------------
नॉनवेज खरीदते वक्त सफाई पर ध्यान दें।
खांसने और छीकने वालों से दूर रहें।
मुंह और नाक ढका मास्क पहने।
मृत पक्षियों के आसपास न जाएं।
बर्ड फ्लू से बचाव के उपाय।
------------------
जिले में प्रतिदिन 30 से 35 क्विंटल मुर्गे के मांस की खपत है। जिले में 50 से अधिक मिनी पॉल्ट्री फार्म हैं। दिल्ली में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद हरियाणा से मुर्गा मंगाना बंद कर दिया है। अब मैनपुरी के कुरावली और ग्रामीण क्षेत्र और स्थानीय पोल्ट्री फार्म से लोग मुर्गे खरीद रहे हैं। होटलों और ढाबों समेत ओवरऑल 15 से प्रतिशत के कारोबार में गिरावट दर्ज हुई है।
- शराफत हुसैन, पोल्ट्री फार्म संचालक