फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतों की नीलामी प्रक्रिया पर उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कचहरी परिसर में दुकानों की छतों की पालिका द्वारा कराई जा रही नीलामी प्रक्रिया पर सवाल उठ गए हैं। सभासद ने इसे लेकर विरोध जताया है। कचहरी परिसर में नगर पालिका की करीब 25 दुकानें बनी हुई हैं। इन दुकानों की छतों पर भी दुकानें बनाने के लिए पालिका छतों की नीलामी खुली बोली के तहत करना चाह रही है। इसके लिए पालिका की ओर से सूचना जारी कर दी गई है, लेकिन इसमें जो शर्तें तय की गई हैं, उसे लेकर उंगलियां उठ रही हैं।
विज्ञापन

सभासद दिलीप पचौरी और कुलदीप शाक्य ने बताया कि एक ओर खुली बोली की बात कही जा रही है और दूसरी ओर पालिका ने शर्त भी तय कर दी है कि जिनकी दुकानें हैं, उन्हें इस नीलामी में प्राथमिकता दी जाएगी। उनके द्वारा नीलामी में हिस्सा न लेने पर ही अन्य लोगों से बोली लगवाई जाएगी। सभासदों ने यह भी बताया कि जारी सूचना में नीलामी का कोई भी दिन और समय निर्धारित नहीं किया गया है। सभासदों का आरोप है कि इस तरह कम कीमत पर ही दुकानें आवंटित करने की तैयारी है। जिसमें पालिका को राजस्व का नुकसान उठाना पड़ेगा। इस मामले को लेकर वह डीएम सहित शासन में भी शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें