फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 1.63 करोड़ से दुरुस्त होगा पुरसारी का संपर्क मार्ग

Mon, 13 Jul 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जैथरा में धुमरी-पटियाली रोड से पुरसारी गांव को जोड़ने वाले लंबे समय से जर्जर संपर्क मार्ग का जीर्णोद्धार करीब 1.63 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। डेढ़ किलोमीटर लंबे मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग ने तैयार कर शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन

धुमरी-पटियाली गेट मार्ग पर 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित जवाहर नगर और पुरसारी को जोड़ने वाला यह संपर्क मार्ग वर्षों से बदहाल स्थिति में है। सड़क पर गड्ढों के कारण लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में मार्ग की स्थिति और अधिक खराब हो जाती है, जिससे लोगों को अन्य रास्तों का सहारा लेना पड़ता है। ग्रामीण लंबे समय से सड़क की मरम्मत और निर्माण की मांग कर रहे थे। क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह ने लोक निर्माण विभाग को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद विभाग ने करीब 1.63 करोड़ रुपये की लागत का प्रस्ताव तैयार कर शासन को स्वीकृति के लिए भेज दिया है।
सड़क निर्माण होने से पुरसारी, जवाहरनगर समेत एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। किसानों को अपनी उपज मंडी तक पहुंचाने में सुविधा होगी, जबकि स्कूली बच्चों और दैनिक यात्रियों का सफर भी आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता ललित कुमार अग्रवाल ने बताया कि शासन से स्वीकृति और बजट प्राप्त होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को वर्षों पुरानी समस्या से राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें