फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह में ही टूटने लगे पालिका द्वारा बनाए गए शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। नगर पालिका ने दो माह पहले शहर में कई जगहों पर सामुदायिक शौचालयाें का निर्माण कराया था। इनके निर्माण कार्य में गुणवत्ता की पोल खुलती नजर आ रही है। पुलिस लाइन के सामने बने शौचालय की टाइल्स टूटने लगी हैं। वहीं सीओ सिटी ऑफिस के समीप बना एकमात्र पिंक शौचालय में ताला लटक रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका द्वारा जेल रोड स्थित पुलिस लाइन के बाहर दो सामुदायिक मूत्रालय बनवाए गए थे। शौचालय में लगाई गईं टाइल्स टूट गई हैं। वहीं फर्श भी उखड़ रहा है, गंदगी की भरमार है। वहीं अन्य सामुदायिक शौचालय व मूत्रालय का भी यही हाल है। वहीं सीओ ऑफिस के समीप बना पिंक शौचालय बंद पड़ा है। पालिका ने शहर में महिलाओं के लिए सिर्फ एक ही पिंक शौचालय बनवाया है। वह भी पूरी तरह से बंद पड़ा है जबकि शौचालय पालिका को हैंडओवर हो चुका है।
जेल रोड स्थित पुलिस लाइन के बाहर बनाए गए मूत्रालय में लगीं टाइल्स अभी से टूट रहीं हैं तो इसकी जांच कराएंगे और संबंधित ठेकेदार का भुगतान रोक देंगे। वहीं जेई पर भी कार्रवाई होगी। टाइल्स दोबारा लगवाई जाएंगी। -डॉ. दीप वार्ष्णेय, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें