फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ पर फर्जी मतदान को लेकर पथराव

Thu, 29 Oct 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतिम चरण का मतदान मारहरा-निधौलीकलां में गुरुवार को छुटपुट घटनाओं और अफवाहों के बीच संपन्न हुआ। मारहरा के फिरोजपुर सलौनी बूथ पर फर्जी मतदान को लेकर लोगों ने पथराव किया, जवाब में पुलिस ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से दो लोग घायल हो गए, जिन्हें कासगंज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर अधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन

ब्लॉक मारहरा के 182 बूथों पर 108318 और निधौलीकलां के 235 बूथों पर 141145 मतदाताओं ने सुबह सात से शाम पांच बजे तक वोट डाले। फर्जी मतदान और बूथ कैप्चरिंग की अफवाहें भी उड़ीं।
इस पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने दिन भर दौड़ लगाई। निधौलीकलां के मतदान केंद्र नौजरपुर में सुबह साढ़े 10 बजे तक 1020 में से 299 मत पड़े थे। मारहरा के फीरोजपुर सिलौनी मतदान केंद्र पर तीन बजे फर्जी मतदान को लेकर पुलिस और पब्लिक में नोकझोंक हो गई और लोगों ने वहां पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने फायरिंग कर दी। इससे सतीश, गुड्डू निवासी अजमतगंज घायल हो गए, जिन्हें मारहरा से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल कासगंज भेज दिया।   
सतीश के सिर में रबड़ बुलेट लगा है। सूचना पर एडीएम राजस्व राजेंद्र कुमार, सीओ जलेसर राघवेंद्र सिंह, एसडीएम जलेसर संदीप गुप्ता के अलावा पीएसी और फोर्स पहुंचा। लोगों का आरोप है कि पुलिस ने फायरिंग की जिससे दोनों घायल हुए हैं, जबकि पुलिस ने फायरिंग की घटना से इंकार किया है।
निधौलीकलां के गांव बरौली स्थित मतदान केंद्र पर जमा भीड़ को डीएम-एसएसपी ने हटवाया। गांव पिदौरा स्थित मतदान केंद्र पर एक व्यक्ति के बार-बार मतदान करने के लिए पहुंचने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। युवक शराब के नशे में बताया जा रहा था। वहीं लोगों ने शिकायत की कि पीठासीन अधिकारी बार-बार बाहर आकर बता रहे हैं कि कितने वोट पड़े हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें