फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों ने जमा किए अतिरिक्त क्षेत्रों के बस्ते

विज्ञापन
एसडीएम को बस्ता वापस करते लेखपाल - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। लेखपालों की मांगो पर विचार ना किए जाने से नाराज 90 लेखपालों ने अतिरिक्त क्षेत्र का काम करने से मना कर दिया है। उन्होंने अतिरिक्त क्षेत्रों के बस्ते आरआई के पास जमा करवा दिए हैं। अब लेखपाल आंदोलन की रणनीति बना रहे हैं।
विज्ञापन

सितंबर माह में लेखपालों ने अपनी मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया था। सर्वोच्च समिति ने लेखपालों की प्रदेश कार्यकारिणी को अक्तूबर में इसके लिए शासनादेश जारी करने की बात कही। इसके बावजूद कुछ नहीं हुआ। इसी के चलते पांच नवंबर से लेखपालों ने अतिरिक्त क्षेत्रों बस्ते जमा करना शुरू कर दिए थे।
शुक्रवार तक 90 लेखपालों ने बस्ते जमा करवा दिए। इसके साथ ही आंदोलन की रूपरेखा भी बना ली है। इसमें 14 नवंबर को लेखपाल स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर, 19 नवंबर को बाइक का प्रयोग नहीं करेंगे। 26 को सभी तहसीलों में धरना दिया जाएगा। पांच दिसंबर को विधान सभा का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

आकंड़ों पर एक नजर
जिले में लेखपालों की संख्या- 167
सदर तहसील में लेखपाल -93
अतिरिक्त क्षेत्रों का चार्ज संभाल रहे लेखपाल- 90
तहसील- जमा बस्ते
सदर तहसील- 36
जलेसर तहसील-36
अलीगंज तहसीली-18
यह काम होंगे प्रभावित
90 अतिरिक्त क्षेत्रों के बस्ता जमा करने से प्रमाण पत्र, आईजीआएस निस्तारण, किसान सम्मान निधि, खसरा खतौनी सहित कई अन्य काम प्रभावित होंगे। इन क्षेत्रों के लोगों को तहसील के चक्कर काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें