फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दोपहर तक मूल्यांकन का विरोध, बाद में जांचीं उत्तर पुस्तिकाएं

Sun, 24 Mar 2024 12:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मूल्यांकन केंद्रों पर शनिवार सुबह से शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य का विरोध किया। इस दौरान नारेबाजी की गई। दोपहर बाद कई शिक्षकों ने केंद्रों पर मूल्यांकन का कार्य किया। शाम तक केंद्रों पर 19155 उत्तर पुस्तिकाएं जांचीं गईं।
विज्ञापन



शनिवार को जिले में सुबह ही केंद्रों पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रधान संरक्षक गुमान सिंह यादव, जिलाध्यक्ष राजू राम रतन, जिला मंत्री नीरज सिंह, उत्तर प्रदेश शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष रामकिशन कौशिक, शिखा दीप सिंह, कौशल कुमार वर्मा, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुरई गुट) के जिलाध्यक्ष अजय मोहन शर्मा, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा, राम लाल कुशवाह सहित अन्य शिक्षकों ने साथ आकर मूल्यांकन कार्य का विरोध किया।

बताया कि मुजफ्फरनगर में शिक्षक की हत्या कर दी गई। शिक्षक के परिवार को आर्थिक सहायता सहित अन्य सुविधाओं को देने के लिए सरकार के सामने मांगें रखीं, लेकिन अब तक कोई अमल नहीं हुआ है। इसी को लेकर प्रदेश संगठन के आह्वान पर मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया जा रहा है। जीजीआईसी, जीआई पर सुबह के समय कोठार खोल दिए गए, लेकिन अन्य दो केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं के कोठार को नहीं खोला गया। केंद्रों पर शिक्षक नेता पहुंचकर शिक्षकों से मूल्यांकन बहिष्कार की बात कहते रहे। दोपहर बाद केंद्रों पर 17436 व इंटरमीडिएट की 1719 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। राजू राम रतन का कहना है कि कहीं मूल्यांकन का कार्य नहीं किया गया। छिपकर शिक्षकों ने मूल्यांकन का कार्य किया है तो इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें