फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बांग्लादेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sun, 28 Dec 2025 01:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जलेसर में बांग्लादेश के ​खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते विहिप व भाजपा के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
जलेसर। बांग्लादेश के हालातों पर लोगों में उबाल है। कस्बे में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए आगरा चौराहे और इसौली चौराहे पर प्रदर्शन किया। हिंदू युवकाें की हत्या के विरोध में बांग्लादेश सरकार का पुतला और झंडा जलाया।
विज्ञापन


एमजीएम इंटर कॉलेज पर एकत्रित हुए विहिप और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला। मुख्य बाजार, चर्च रोड, मंडी जवाहरगंज, नाला बाजार, कला बाजार, बड़ा बाजार, पोस्तीखाना, शेरगंज, कटरा चुंगी, नई तहसील मार्ग होते हुए आगरा चौराहे पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता बांग्लादेश सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस का पोस्टर लेकर नारे लगा रहे थे। प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला जलाया। इससे पहले अन्य कार्यकर्ताओं ने मोहल्ला हथौड़ा से जुलूस निकाल इसौली चैराहे पर पहुंचकर बांग्लादेश का झंडा और मोहम्मद यूनुस का पुतला जलाया।
विहिप के रूपम गुप्ता ने कहा वर्ष 1946 से बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। कार्यकर्ताओं ने मोहम्मद यूनुस से शांति नोबेल पुरस्कार वापस लेने की मांग की। आकाश गुप्ता ने कहा कि वर्ष 1971 के युद्ध में भारत के 3900 सैनिकों ने बांग्लादेश की स्थिरता के लिए शहादत दी थी। शिवम गुप्ता ने कहा बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार से इस मामले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में सत्येंद्र सिंह जादौन, विनोद बघेल, कृष्णा बघेल, दीपक वार्ष्णेय, रामप्रकाश कश्यप, विनय गोयल सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन




जुलूस निकालकर सौंपा ज्ञापन
एटा। पिलुआ में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और नायब तहसीलदार सदर वाजिद हुसैन को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश मुर्दाबाद के नारे लगाए। जुलूस हनुमान चालीसा केंद्र से शुरू होकर विभिन्न मार्गों पर होते हुए वापस यहीं आकर समाप्त किया गया। विनीत कुमार, कुलदीप रॉबिन, हर्वेश, धर्मेंद्र, आशू, अजय, मृत्युंजय, उदय, लवकुश आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जलेसर में बांग्लादेश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते विहिप व भाजपा के कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें