एटा। जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला एटा-कासगंज हाईवे वर्ष 2019 में तैयार हुआ था। वर्तमान में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, इसको विभागीय की ओर से मरम्मत कराई गई है। इसके नवीनीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
एटा-कासगंज हाईवे की जिले में 20 किलो मीटर सीमा है। इसका नवीनीकरण के लिए 12 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। विभागीय लोगों को हाईवे का समय पूर्ण होने के चलते मंजूरी मिलने की उम्मीद है। जिला मुख्यालयों को जोड़ने वाले मार्ग शासन की प्राथमिकताओं में शामिल हैं, बारिश के बाद मंजूरी मिलने के साथ ही कार्य शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी सीडी-1 आदर्श कुमार वर्मा ने बताया कि एटा-कासगंज हाईवे का नवीनीकरण होना है। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। 12 करोड़ रुपये से 20 किमी तक कार्य होगा। इसके बाद एक सतह पड़ेगी और मार्ग दुरुस्त हो जाएगा। अगस्त माह में मंजूरी मिलने की पूरी संभावना है, इसके बाद कार्य शुरू कराया जाएगा।