फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम की निकली शोभायात्रा

Sun, 29 Mar 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा/जलेसर/अलीगंज/मिरहची/मारहरा। नवरात्र के समापन मौके पर शनिवार को जगह-जगह भंडारे हुए। वहीं भागवत कथा के समापन के साथ श्रीराम की शोभायात्रा भी निकाली गई। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

रामलीला मढ़ी स्थित मंदिर श्री सीताराम जी पर शनिवार को भगवान श्री राम का जन्म मनाया गया। इस मौके पर हवन कीर्तन, सामूहिक आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरामति के अध्यक्ष राजीव नारायण ने हवन में आहुतियां देकर किया। इस मौके पर अध्यक्ष राजीव नारायण, धर्मानंद कौशल्यान, राकेश कुलश्रेष्ठ, योगेंद्र सहाय, जितेंद्र सिंह, हर स्वरूप सक्सेना, रमेश चंद्र सिंह, नरेश सक्सेना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

मारहरा के गांव काजीखेड़ा में चल रही भागवत सप्ताह का समापन हो गया। कथा वाचक कुमारी विशेष निधि थीं। संयोजक ध्यानप्रताप सिंह, अजब सिंह, सुघड़ सिंह, नरेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे।


जलेसर में शनिवार रात भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान एक ट्रैक्टर चालक द्वारा साथ चल रहे एक संत से अभद्रता कर देने पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। आयोजकों व पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। आगरा अड्डे से प्रारंभ हुई शोभायात्रा मां पथवारी मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर पूरन सिंह, लोकपाल शर्मा, संजय वार्ष्णेय, अंकित गुप्ता आदि प्रमुख थे। दूसरी ओर मंडी जवाहरगंज के व्यापारियों ने भंडारे का आयोजन किया। इस मौके पर अशोक वार्ष्णेय, सुभाषचंद्र वार्ष्णेय नेताजी, धनेश गुप्ता, प्रदीप वार्ष्णेय, राहुल वर्मा, प्रतीक गुप्ता मोनू, मनीष गुप्ता, नमन गुप्ता आदि मौजूद थे।


अलीगंज में श्री दुर्गा महाकाली मंदिर पर प्रबंध समिति जय दुर्गा महाकाली सनातन धर्म समिति के तत्वावधान में मां भगवती का विशाल देवी जागरण किया गया। रातभर कलाकारों ने मां की भेंटें सुनाकर श्रद्धालुओं को भक्ति के रस में डुबकी लगवाई।


इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक शमशेर सिंह, संयोजक दिनेश चंद्र गुप्ता, बृजेश गुप्ता, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, रजनेश गुप्ता, संजीव कुमार सक्सेना, कुंवरपालसिंह तोमर, दासजी गुप्ता, राकेश गुप्ता आदि मौजूद थे।
दूसरी ओर भगवान श्रीराम की शोभायात्रा श्रीरामशाला स्कूल से निकाली गई। इस मौके पर राज कुमार सिंह राठौर, प्रदीप कुमार गुप्ता, सत्यपाल सिंह राठौर, सूर्यकांत गुप्ता, राघवेंद्र गुप्ता, सुभाष गुप्ता, आमोद आर्या, विनोद आर्या, संजय गुप्ता आदि मौजूद थे।

मिरहची में जिन्हैरा रोड पर दो स्थानों पर भंडारा हुआ। इस मौके पर व्यापारी संतोष कुमार स्वर्णकार, सुरेश उपाध्याय, सोनू, राजेश गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


-पवन मित्तल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें