फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: स्कूल के चालू खाते में मंगाई जा रही थी साइबर ठगी की रकम, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। एटा में ‘’ऑपरेशन साइ-वज्र’’ के तहत मिरहची थाना पुलिस और साइबर सेल ने म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी करने वाले एक बड़े रैकेट का खुलासा किया है। हाथरस क्षेत्र के एक विद्यालय के नाम से संचालित खाते के जरिए विभिन्न राज्यों से 2.78 लाख रुपये की ठगी की रकम मंगाए जाने का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
सीओ साइबर क्राइम नितीश गर्ग ने बताया कि मिरहची थाना और जनपदीय साइबर क्राइम की संयुक्त टीम ने गांव जिमिसपुर पिपलगवां (थाना सिकंदराराऊ, जिला हाथरस) निवासी संजय प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपी के कब्जे से 10,500 रुपये नकद, एक चेकबुक, पैन कार्ड और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
पूछताछ में यह बात सामने आई कि ‘’श्री सुल्तान सिंह विद्यापीठ एवं श्री सुल्तान सिंह जूनियर हाईस्कूल (नया बांस, एटा) के नाम से आरोपियों ने एक चालू खाता संचालित कर रखा था। समन्वय पोर्टल पर इसका परीक्षण करने पर विभिन्न राज्यों से अलग-अलग माध्यमों से कुल 2,78,830 रुपये की साइबर फ्रॉड की धनराशि प्राप्त होना पाया गया।
विज्ञापन

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस खाते का संचालन और कौन-कौन लोग कर रहे थे तथा इस साइबर ठगी के नेटवर्क में अन्य कितने अपराधी शामिल हैं। पुलिस खाते से जुड़े सभी लेन-देन और आरोपियों की भूमिका की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें