फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस हाई अलर्ट, एसएसपी और एएसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
रूट निरीक्षण के दौरान एक कांवड़िए से बातचीत करते एसएसपी डॉ. इलामारन। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
एटा। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय और सभी क्षेत्राधिकारियों ने जिले के विभिन्न कांवड़ मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मिरहची, कोतवाली देहात, अवागढ़, सकरौली, मलावन और सकीट थाना क्षेत्रों में कांवड़ मार्गों का भ्रमण कर बैरिकेडिंग, रूट डायवर्जन, पुलिस सहायता केंद्र, मेडिकल बूथ, संवेदनशील स्थलों पर पुलिस तैनाती तथा चेतावनी एवं सांकेतिक बोर्डों की व्यवस्था का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसएसपी और एएसपी ने मार्ग से गुजर रहे कांवड़ियों से बातचीत कर सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी ली। शिविरों एवं भंडारों की व्यवस्थाएं देखीं और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाने को कहा। एसएसपी ने कहा कि श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करें, यातायात को निर्बाध बनाए रखते हुए किसी भी आकस्मिक स्थिति से तत्काल प्रभावी ढंग से निपटें। वहीं एएसपी श्वेताभ पांडेय ने गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने और सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें