फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसीबत: लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े

विज्ञापन
दोवाहन में पेट्रोल डलवाते लोग। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए। दो दिन में हुई 1.61 रुपये की वृद्धि से लोग नाखुश हैं। कह रहे हैं कि पहले से ही दाम बहुत हैं, सरकार को इस पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाना चाहिए। हालांकि पिछले कई दिनों से पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए थे। लोग इसे पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का असर बता रहे थे।
विज्ञापन

ऐसा लग भी रहा है। चुनाव बाद दोनों पेट्रो पदार्थों पर मूल्य बढ़ना शुरू हो गए हैं। मंगलवार को दोनों पर 81-81 पैसे की वृद्धि की गई। जबकि दूसरे दिन बुधवार को 80-80 पैसे बढ़ाए गए हैं। इससे आम लोगों का खर्चा और बढ़ गया है। मंगलवार तक पेट्रोल के दाम 96.20 रुपये थे, जो बुधवार को 97 रुपये हो गए हैं। वहीं डीजल का मूल्य 87.71 से बढ़कर 88.51 रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें