फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराना प्राथमिकता

Sat, 14 Nov 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत निधि केसरवानी ने कहा है कि जनपद में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा हो चुकी है। प्रथम चरण में ब्लाक जैथरा और अलीगंज में चुनाव है। इसके लिए 17 नवंबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। डीएम ने अधिकारियों को क्षेत्र के असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी के अलावा अवैध शस्त्र और शराब के विरूद्ध अभियान चलाने और लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत निधि केसरवानी कलक्ट्रेट सभाकक्ष में चुनाव के लिए शनिवार को कानून व्यवस्था बैठक को संबोधित किया। डीएम ने कहा कि निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण कराने के लिए निष्पक्षता जरुरी है। बैठक में एसडीएम और सीओ को अपने क्षेत्र का भ्रमण करने और क्षेत्र पंचायत सदस्य/जिला पंचायत सदस्य चुनाव के दौरान जिन रिपोल होने वाले केन्द्रों पर विशेष रूप से नजर रखने और चेकिंग कर जरूरत पड़ने बदलाव करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि 17 नवंबर से होने वाले नामांकन में प्रत्याशी जुलूस और असलाहों का प्रदर्शन नहीं करेेंगे। डीएम ने संवेदनशील गांवों पर विशेष ध्यान देने और रजिस्टर नंबर आठ के तहत लोगों पर खिलाफ एक्शन लेने के निर्देश दिए। एसएसपी एसके सिंह ने कहा कि निष्पक्ष रूप से शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराना पुलिस की जिम्मेदारी है। बिना अनुमति के कोई प्रत्याशी बैठक आयोजित नहीं करेगा। एसएसपी ने 20 नवंबर तक कार्यवाही के लिए चिंहित लोगों की रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है। एडीएम प्रशासन सतीश पाल, एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेन्द्र कुमार, एएसपी विसर्जन सिंह यादव, आरपी गुप्ता, सभी एसडीएम, सभी सीओ, सभी थाना प्रभारी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें