फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: प्राचार्य ने ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की मांगी सूची

Mon, 23 Dec 2024 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों व कर्मचारियों की ड्यूटी तीन शिफ्टों में आठ-आठ घंटे की रहती है। शनिवार की रात को अमर उजाला की टीम ने मेडिकल कॉलेज में पड़ताल की। इस दौरान दो विभागों में पैरामेडिकल स्टाफ लापता था। अस्थि रोग विभाग में कर्मचारी सो रहे थे। इस खबर को सोमवार के अंक में प्रकाशित किया। कॉलेज की प्राचार्य ने मामले का संज्ञान लिया और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की सूची मांगी है।
विज्ञापन


शनिवार की रात को अमर उजाला समाचार पत्र की टीम रात 12 बजे स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में पहुंची थी। यहां काउंटर पर पैरामेडिकल स्टाफ नहीं था। अंदर कक्ष में प्रसूताएं भर्ती थीं। स्टाफ यहां नहीं था। गैलरी में 3 व्यक्तियों के साथ गार्ड मौजूद था। इसके बाद टीम 12:15 पर टीम अस्थि रोग विभाग में पहुंची। यहां काउंटर पर कोई नहीं था। वार्ड का गेट बंद था। खोलकर अंदर गए तो मरीज कराह रहे थे। मरीजों से स्टाफ के बारे में पूछा तो बताया अंदर कमरे में कर्मचारी सो रहा है।
इस खबर को सोमवार के अंक में 'सो रही व्यवस्था... कराह रहे मरीज' शीर्षक से प्रकाशित किया। इस पर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल मेडिकल कॉलेज पहुंची। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात कर्मियाें की सूची मांगी है। प्राचार्य ने बताया कि कर्मियाें के बारे में जानकारी मांगी है, स्पष्टीकरण लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें