फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 15 दिन से अनुपस्थित प्रधानाध्यापक को किया निलंबित

Sun, 29 Mar 2026 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अलीगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय लुहारी गवी में प्रधानाध्यापक बिना किसी अवकाश स्वीकृत के 15 दिन से अनुपस्थित चल रहे थे बेसिक शिक्षा अधिकारी को निरीक्षण के दौरान मौके पर अनुपस्थित मिले। इसके साथ ही विद्यालय में कई अनियमितताएं मिली। इस पर उन्हें निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि अलीगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय लुहारी गवी में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात सुरेश मलानी पिछले 15 दिनों से अनुपस्थित चल रहे थे। उनके द्वारा मानव संपदा पोर्टल पर किसी भी तरह का अवकाश के लिए प्रार्थना पत्र भी नहीं डाला गया। अवकाश लिए बिना ही अनुपस्थित चल रहे थे। विद्यालय का निरीक्षण किया गया तो वहां पर कई तरह की अनियमितताएं पाई गई। इसको लेकर प्रधानाध्यापक को दो बार नोटिस भी जारी किया गया। लेकिन प्रधानाध्यापक की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद प्रधानाध्यापक के खिलाफ निलंबित करने की कार्रवाई की गई।



निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिला लैब टैक्नीशियन, नोटिस जारी

एटा। मुख्य चिकित्साधिकारी ने मारहरा और मिरहची क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान मिरहची पर लैब टैक्नीशियन अनुपस्थित मिला। उसे नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को मिरहची स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। यहां पर लैब टैक्नीशियन जयपाल अनुपस्थित मिला। अन्य कर्मचारियों से पूछने पर पता चला कि वह कभी कभार ही कार्यालय में पहुंचते हैं। इस पर सीएमओ ने उसे तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा तीन दिन में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने वहां की स्वास्थ्य सेवाओं को देखा। साथ ही कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि स्वास्थ्य सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मरीजों को बेहतर उपचार दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें