फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के लिए तैयार की जा रही ईवीएम

Mon, 07 Nov 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए ईवीएम को तैयार करने का शुरू हो गया है। मशीनों से पुराना डाटा हटाया जा रहा है। वहीं तकनीकि खामियां दूर करने में अभियंता जुटे हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में 1678 बैलेट एवं 1362 कंट्रोल यूनिट की आवश्यकता होगी। विभाग के पास जो मशीनें हैं। उनकी प्रथम चरण की जांच केे लिए हैदराबाद से इंजीनियर की टीम इन दिनों आई हुई है। इन मशीनों में पुराने चुनाव के समय जो बैलेट पेपर लगाए गए थे, वे हटाए जा रहे हैं। इसके अलावा मशीन से चुनाव के समय जो डाटा संग्रहित हुआ था। उसे भी साफ किया जा रहा है। जिससे चुनाव के समय किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। जांच के समय मशीनों के सेल आदि जो भी पार्ट्स खराब मिल रहे हैं। उन्हें भी ठीक किया जा रहा है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कर्णवीर सक्सेना ने बताया कि मशीनों को ठीक करने के बाद उन्हें सीलबंद कर बाक्स में सुरक्षित रखा जाएगा। चुनाव से पहले एक बार फिर से मशीनों की जांच होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें