अवागढ़। कस्बा अवागढ़ पब्लिक स्कूल में भारतीय वैश्य महासभा की शनिवार को बैठक हुई।
इसमें 9 और 10 मई को ठंडी सड़क स्थित ग्रीन गार्डन में होने वाले प्रथम युवक-युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन व सम्मान समारोह की रूपरेखा को अंतिम स्वरूप दिया गया।
मुख्य अतिथि बदायूं के पूर्व मंत्री और विधायक महेश चंद गुप्ता ने समाज की एकता पर जोर दिया। राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. संजीव कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए एटा, कासगंज सहित आसपास के जिलों में जनसंपर्क किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने छोटे कस्बों के विकास का उल्लेख करते हुए विवाह संबंध स्थानीय स्तर पर करने की बात कही।
संगठन विस्तार के तहत अभिषेक गुप्ता नगर अध्यक्ष, शिवम वार्ष्णेय महामंत्री, रजत जैन कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर राकेश वार्ष्णेय, राकेश गुप्ता, राहुल वार्ष्णेय बॉबी, प्रदीप भामाशाह समेत समाज के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश वार्ष्णेय ने किया।