अलीगंज। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित बैठक में संचारी रोग नियंत्रण के लिए आशा कार्यकर्ताओं को रोजाना 15 घर पर संपर्क करने का लक्ष्य तय किया गया है। बैठक में अभियान के साथ ही आयुष्मान कार्ड की समीक्षा की गई। पंचायती राज विभाग के अधिकारियों से गांव में झाड़ियों की कटाई, नालियों की सफाई और क्षतिग्रस्त नालों की मरम्मत कराने को कहा गया। नगरीय निकायों के अधिकारियों से फॉगिंग कराने को कहा गया, ताकि मच्छरों के प्रकोप से बचा जा सके। बैठक में डॉ. शिवकुमार राजपूत, डिप्टी सीवीओ डॉ. रविकांत, प्रतीक्षा, एडीओ राकेश कुमार, जितेंद्र, इकबाल अहमद, मनोज कुमार, सुनील गुप्ता सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।