एटा। डॉ. भीमराव आंबेडकर के 134वीं जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर समिति की महत्वपूर्ण बैठक 21 मार्च शनिवार को आयोजित की जाएगी। यह बैठक कचहरी रोड स्थित आंबेडकर पार्क परिसर में सुबह 11 बजे से शुरू होगी।
समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार जाटव ने बताया कि इस बार 135वीं जयंती समारोह को भव्य रूप देने के लिए नवीन कार्यकारी समिति का गठन किया जाएगा। कहा कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी आकर्षक कार्यक्रम, शोभायात्रा व विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के आयोजन पर चर्चा की जाएगी। अध्यक्ष ने सभी सदस्यों से अपील की है कि नवीन कार्यकारिणी के गठन व कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए निर्धारित तिथि को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें जिससे तैयारियों को समय पर अंतिम रूप दिया जा सके।