फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी: कोविड केयर सेंटर बनाकर दी जाएंगी स्वास्थ्य सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोविड की नई लहर को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिले में 100 से अधिक कोविड केयर सेंटर बनाए जा रहे हैं। यहां पर कोरोना से संबंधित रोगियों को उपचार और सलाह दी जाएगी। इन सेंटरों पर कर्मचारियों को लैपटॉप मुहैया कराए जाएंगे, अगर चिकित्सक मौके पर नहीं हैं तो वीडियो कॉल कर उपचार दिया जाएगा।
विज्ञापन

कोविड केयर सेंटर पर पैरामेडिकल स्टॉफ को तैनात किया जाएगा और लैपटॉप उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए 105 लैपटॉप खरीदे गए हैं। आठ सीएचसी और पीएचसी पर लैपटॉप दिए जाएंगे। जबकि 92 नए कोविड केयर सेंटर हेल्थ एंड वेलनैस सेंटरों पर स्थापित किए जा रहे हैं। इसके अलावा सेंटर की मॉनीटरिंग करने के लिए सीएमओ कार्यालय में सेल बनाई जाएगी, यहां पर तैनात कर्मियों को पांच लैपटॉप दिए जाएंगे।
सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना की संभावित नई लहर को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले में 100 कोविड केयर सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं, इनके लिए लैपटॉप खरीदे जा चुके हैं। कोविड केयर सेंटर पर चिकित्सक के न होने पर लैपटॉप से वीडियो कॉल कराकर चिकित्सा सेवाएं दी जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें