फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: दर्द से तड़पती रही गर्भवती, सीएमएस से शिकायत के आधे घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस; नाजुक हालत में रेफर

Wed, 02 Aug 2023 06:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में एक गर्भवती दर्द से तड़पती रही। लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। सीएमएस से शिकायत के आधे घंटे बाद आई। इसके बाद हालत नाजुक होने पर उसे आगरा लेकर चली गई।  
विज्ञापन
ambulance ,एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में बुधवार को एक गर्भवती महिला एमसीएच विंग में दर्द से कराहती रही। एंबुलेंस के लिए गर्भवती के परिजन सहित कॉलेज के कर्मियों ने इंतजार किया। आधे घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। इस पर सीएमएस से शिकायत हुई। इसके बाद गर्भवती को एंबुलेंस मिली। उसे आगरा मेडिकल कॉलेज गई।

विज्ञापन


सकीट निवासी संजय की पत्नी रजनी को प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उसे लेवर रूम में ले जाया गया। चिकित्सकों ने देखा और आगरा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। इस दौरान परिजन द्वारा 102 पर एंबुलेंस के लिए कॉल की गई, लेकिन एंबुलेंस आधे घंटे तक नहीं पहुंची। इस पर चिकित्सकों ने सीएमएस डॉ. अशोक कुमार को मामले की जानकारी दी। 

यह भी पढ़ेंः- दिव्यांग दंपती का दर्द: साहब! ADA वालों ने उखाड़ फेंका खोखा, भूखों मर रहे बच्चे...मुझे अपनी दुकान लगा लेने दो
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमएस ने एंबुलेंस के जिला प्रभारी को कॉल किया। इसके बाद गर्भवती को लेने एंबुलेंस पहुंची। उसे लेकर आगरा चली गई। परिजन ने बताया कि यहां चिकित्सकों द्वारा बच्चा उल्टा होने की बात बताई गई है। इसी के करण उन्होंने रेफर किया है। एंबुलेंस के प्रभारी अर्जुन ने बताया गर्भवती को ले जाने के लिए जो एंबुलेंस दी गई थी। वह पंचर हो गई ऐसे में दूसरी एंबुलेंस स्टॉप से मंगानी पड़ी। इसके चलते दिक्कत हुई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें